प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करेंगे

By Beawar News

Published on:

Follow Us

PM Modi Mann ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात रेडियो कार्यक्रम करते हैं।

इस कार्यक्रम के लिए लोग अपने विचार एवं सुझाव भी शेयर कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल भी करते हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए आज फिर देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

आप टाइम्स नाउ नवभारत पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा मन की बात को आकाशवाणी पर भी सुना जा सकता है। दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। 

पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का ये होगा 93वां एपिसोड

इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको अपडेट मिलेंगे। मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। आज मन की बात का 93वां संस्करण है। इससे पहले पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात में अपनी संस्कृति, जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर बात की थी।

Leave a Comment